Wednesday, 28 December 2011

शिक्षक भर्ती के लिए मांगा 30 जून तक का समय मांगा

लखनऊ, जागरण ब्यूरो : बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने 30 जून तक का समय मांगा है। इस संबंध में शासन को उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव में निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया में आ रहे व्यवधानों का जिक्र किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि शिक्षकों की भर्ती के लिए विगत 30 नवंबर को प्रकाशित विज्ञप्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वरद करने का आदेश दिया था। संशोधित विज्ञप्ति जारी करने में समय लगा। इसके बाद अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अदालत द्वारा अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों पर गौर कर नतीजों को संशोधित करने का आदेश देने से भी भर्ती प्रक्रिया में रुकावटें आ रही हैं। टीईटी के परिणाम संशोधित होने की वजह से मेरिट निर्धारित करने में बेसिक शिक्षा विभाग को पसीने छूट रहे हैं क्योंकि अधिकतर अभ्यर्थियों ने पुराने परिणाम के आधार पर आवेदन पत्र भेज दिये थे। प्रस्ताव में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया गया है। विधानसभा चुनाव में शिक्षक और विभाग के अफसर निर्वाचन ड्यूटी में व्यस्त रहेंगे। लिहाजा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए शासन से छह महीने की मोहलत मांगी है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में बीएड डिग्रीधारक शिक्षकों की नियुक्ति पहली जनवरी 2012 तक पूरा करने का निर्देश दिया था। शिक्षकों की भर्ती के सिलसिले में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 30 नवंबर को प्रकाशित विज्ञप्ति को रद करने के बाद अभ्यर्थियों से नौ जनवरी तक आवेदन पत्र मांगे गए थे। इसी आधार पर शासन ने एनसीटीई को पत्र लिखकर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक फरवरी तक का समय मांगा था। शासन द्वारा एनसीटीई को पत्र भेजने के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। अत: बदली हुई परिस्थितियों में निदेशालय ने नियुक्ति की कवायद पूरी करने के लिए 30 जून तक का समय मांगा है।

2 comments:

  1. Manniya Maya ki maya to maya hi janegi

    ReplyDelete
  2. raj kapoor
    HATHRAS
    CTET---I...102
    II...92
    UPTET---I..125
    II.110
    B.Ed.....GOVT COLLEGE
    TOTAL FIVE ENTRENCE HAS BEEN PASSED BY ME
    KYA MUJHE PRIMARY JOB BHI NAHI MILEGI ???
    JABKI UNHI SCHHL ME 12th PASS SIKSHA MITRA BACCHON KA BHAVISHYA BANA RAHE HAIN........
    VANDE MATRAM !!!
    HINDUSTAN JINDABAD !!!!!!

    ReplyDelete